नागौर: गोगेलाव टोल प्लाजा के पास ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी की मौत
Nagaur, Nagaur | Apr 19, 2025 नागौर की बीकानेर रोड़ पर गोगेलाव टोल प्लाजा के पास एक ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे यह हादसा हुआ,जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना में ट्रेलर ने पहले दूध से भरे टैंकर को टक्कर मारी और इसके बाद पीछे से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, बाइक सवार दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई,पुलिस मामले की जांच कर रही है।