नागौर: नागौर की कोतवाली पुलिस ने ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार, मिली बड़ी सफलता
Nagaur, Nagaur | Apr 19, 2025 नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़े ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किलाराम उर्फ कीलिया उर्फ कैलाश बिश्नोई को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के SHO वेदपाल शिवरान ने शनिवार देर शाम 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी कि कल ही 52 ग्राम एमडी के साथ पकड़े गए सोहनराम से हुई पूछताछ के आधार पर इस आरोपी कीलिया को गिरफ्तार किया गया है।