नागौर: नागौर में हिंदू संगठनों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन देकर पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग रखी
Nagaur, Nagaur | Apr 19, 2025 नागौर के हिंदू संगठनों ने विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शनिवार दोपहर 3:00 बजे नागौर के जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया । जिला कलेक्टर के मार्फत राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त करने की मांग रखी। इस दौरान पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है ।