प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निरीक्षण पर निकले एक इंजीनियर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए स्कूटी से बेलगहना की ओर साइड का जायजा लेने जा रहे थे। जैसे ही वे हाईवे छोड़कर रतनपुर की ओर मुड़े सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया है।