रीगा: परिहार में ऑटो चालक से हथियार के बल पर ₹2.46 लाख की लूट, हमले में चालक घायल
परिहार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े ऑटो चालक से 2 लाख 46 हजार 200 रुपये लूट लिए। घटना सहसराम एसएसबी कैंप के उत्तर की है, जहां अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर चालक सोनू मंडल को रोका और लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिया। सोनू, सुरसंड निवासी व्यवसायी शिवम कुमार के लिए माल डिलीवरी कर लौट रहा था। सहोरवा व भेड़रहिया से वसूली की रकम लेक