सुजानगढ़: नाथो तालाब ग्रीन स्पेस पार्क में अव्यवस्थाएं, आयुक्त ने जताई नाराजगी
नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गिरधारीलाल पारीक ने बुधवार को नाथो तालाब स्थित ग्रीन स्पेस पार्क का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान पेड़ों और लॉन की हालत खराब मिली तथा नियमित सिंचाई का अभाव पाया गया। झूले और लाइटें क्षतिग्रस्त थीं।