उच्चैन: नायब तहसीलदार निशा राजावत ने संभाला पदभार, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता
नायब तहसीलदार निशा राजावत ने बुधवार को उच्चैन तहसील कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और तहसील की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।