हलसी: हलसी थाना के पुलिस ने कोली गांव से 14 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
हलसी थाना की पुलिस ने कोली गांव में छापेमारी कर एक घर से 14 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. पुलिस ने मामले में कोली गांव के रहने वाले स्वर्गीय मनोज चौधरी के पुत्र पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है.जिसे गुरुवार अपराह्न 12:30 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा. गया. एसआई रंजीत रंजन के लिखित बयान पर हलसी थाना में कांड संख्या 121/26 दर्ज किया गया है.