पश्चिमी सिंहभूम जिला की गोइलकेरा के बिरसा टोली निवासी व ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा का रविवार की सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें ब्रेन हैमरेज के कारण दो दिन पहले ही इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था। क्षेत्र के युवा प्रतिभावान के निधन की सूचना पाकर विधायक जगत माझी गोइलकेरा स्थित बासुदेव के घर पहुंचे।