जमुई: शांतिनगर स्थित किराए के मकान में रह रही छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 22, 2026 शहर के शांति नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सहेली व पास के लोगों के सहयोग से छात्रा को फंदे से उतारा गया और बुधवार की सुबह 5:00 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया है।