अशोक नगर: शराबी बाइक चालक का तांडव: ढेकन गांव के पास सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंदा, दोनों अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के ढेकन गांव के पास बुधवार रात शराब के नशे में बाइक चला रहे युवक ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुड़ई गांव निवासी 45 वर्षीय मोहर सिंह अहिरवार और 32 वर्षीय राजू अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों अथाई खेड़ा जा रहे थे और रात करीब 8 बजे ढेकन के पास सड़क किनारे खड़े थे।