सुल्तानपुर: नगर में पयागीपुर पर खुला ट्रैफिक पुलिस का बूथ, एएसपी अरुण चंद ने दी प्रतिक्रिया
सुल्तानपुर में सोमवार को नगर के पयागीपुर में ट्रैफिक पुलिस सहायता केंद्र का एसपी सोमेन वर्मा ने शुभारंभ किया। जहां अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर सीओ ट्रैफिक व अन्य पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एएसपी अरुण चंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा यातायात प्रबंधन आजकल छोटे नगरों की बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है।