सुल्तानपुर: महाराष्ट्र में फंसे सुल्तानपुर के 92 मछुआरों की रिहाई का रास्ता हुआ साफ, वापस लाए जाएंगे सभी युवक
बता दें कि मछुआ समुदाय के जिले के 92 युवक महाराष्ट्र में एक महीने से बंधक बनाए गए हैं। इस मामले में मछुआ समुदाय के लोगों ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व सांसद मेनका गांधी से संपर्क किया। दोनों ही नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार से बात कर युवकों को रिहा करने के लिए बोला। अब कागजी कार्रवाई के बाद ये सभी रिहा हो जाएंगे।