सुल्तानपुर: मानहानि मामले में राहुल गांधी के विरुद्ध 2 मई को होगी सुनवाई, अधिवक्ता संतोष पाण्डेय की प्रतिक्रिया
अमित शाह के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में MP/MLA की विशेष कोर्ट रिक्त होने के कारण राहुल गांधी के विरुद्ध आज सुनवाई नहीं हो सकी है। अब इस केस में 2 मई को बयान मुलजिम की तारीख नीयत की गई है। वही राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने उनके अस्वस्थ होने का प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया है।