सुल्तानपुर: लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपील करते हुए गोमती मित्रों ने सीताकुंड घाट पर किया श्रमदान
हर रविवार होने वाला साप्ताहिक श्रमदान गोमती मित्रों ने स्वच्छता जागरूकता के साथ-साथ शत प्रतिशत मतदान जागरूकता के संकल्प के साथ संपन्न किया।प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने मौजूद गोमती मित्रों को निर्देशित करते हुए कहा की सभी गोमती मित्र अपने वार्ड, मोहल्ले में परिचितों-शुभचिंतकों को मतदान कराने के लिए प्रेरित करें ताकि लोकतंत्र स्वास्थ व मजबूत हो।