सुल्तानपुर: चार नलकूपों से दूर होगी शहर में पानी की किल्लत:-पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल
नगर पालिका ने करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से शहर में चार नलकूपों की स्थापना को लेकर कार्य शुरू करवा दिया है।इससे करीब 40 हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिलेगी।प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब एक माह लगेगा।वहीं पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में जलापूर्ति की जरूरत को देखते हुए नलकूपों की स्थापना करवाई जा रही है।जल्द ही हम इसे शुरू कर देंगे।