सुल्तानपुर: धरिकार बिरादरी के बच्चों को शिक्षित कर रहा सेवा भारती,शहर के गोलाघाट-करौंदिया में चल रहा बाल शिक्षा केंद्र
नगर क्षेत्र के गोलाघाट पर बांस का कार्य करने वाले (धरिकार बिरादरी) के बच्चों को शिक्षित करने के लिए सेवा भारती की ओर से कक्षाएं शुरू की गई हैं।सेवा भारती के जिला महामंत्री डॉ सुनील त्रिपाठी ने बताया की सेवा भारती की तरफ से महाराणा प्रताप बाल संस्कार केंद्र का संचालन किया जा रहा है।इसमें जो बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है,उनको शिक्षित किया जाएगा।