धौलपुर: खुर्द गांव में 11 हजार केवी लाइन में फॉल्ट से जमीन में दौड़ा करंट, दो गाय और एक भैंस की हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में विद्युत लाइन में फॉल्ट के बाद करंट जमीन में दौड़ने से दो गाय और एक भैंस की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पशुपालक ने सदर थाने में लिखित शिकायत देकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रविवार सुबह करीब में अचानक 11 हजार केवी विद्युत लाइन में चिंगारी उठी और कई जगह से तार जलकर सड़क पर गिर गए। तारों