जाले: कमतौल थाना क्षेत्र के पौनद गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई,मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन पिस्टल व 70 कारतूस बरामद
कमतौल थाना क्षेत्र के पौनद गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में तीन देसी पिस्टल, चार मैगजीन, करीब 70 कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण, 18 लीटर विदेशी शराब और पांच लीटर बीयर बरामद की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अवैध हथियार सप्लाई के बड़े नेटवर्क की जानकारी मिली है