बिजनौर: गांव अलीपुरा जट में रास्ते में गंदगी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष चार लोग घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 2, 2024 बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा जट में रास्ते में गंदगी को लेकर दो पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से अनीश नाम के एक व्यक्ति को बिजनौर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।