बिजनौर: थाना कोतवाली शहर के प्रांगण में एसपी ने देश में लागू हुए तीन नए क़ानूनों के संबंध में गोष्ठी का किया आयोजन
Bijnor, Bijnor | Jul 1, 2024 आज जनपद के गणमान्य लोगो व पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा थाना कोतवाली शहर परिसर में 03 नये कानून क्रमशः भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता -2023 एंव भारतीय साक्ष्य अधिनियम- 2023 के लागू होने पर क्षेत्रीय संभ्रान्त/गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर नये कानूनों के संबंध में जागरूक/प्रचार-प्रसार किया गया ।