बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में एक अभियुक्त किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 1, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में सैफ नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सैफ बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा का रहने वाला है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए सैफ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है