बिजनौर: बिजनौर जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थिति में एक कैदी की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Jul 1, 2024 बिजनौर जिला कारागार में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक संजय पुत्र नन्हे को आनन-फ़ानन में अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजय की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवा दिया है। और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।