बिजनौर: मंडावर में गोपालपुर मार्ग पर दो बाईकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 1, 2024 बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में गोपालपुर मार्ग पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में अलीपुरा निवासी सौरब व चंद्रपुरा निवासी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हादसे के दौरान बताया जा रहा है कि सौरभ शराब के नशे में धुत था।