मानपुर: शराब की अवैध पैकारी और नशा मुक्ति के ढोंग पर वायरल वीडियो ने उठाए सवाल
Manpur, Umaria | Jul 31, 2026 थाना मानपुर अंतर्गत विभिन्न गांवों मे शराब की अवैध बिक्री और अवैध ठीहो के संचालन के लगातार मामले सामने आ रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन कार्रवाई करने की बजाए महज दिखावा करने और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने में मशगूल है।लाइसेंसी शराब दुकानों से गांव गांव शराब की अवैध पैकारी किये जाने का वायरल वीडियो का मामला भी इन दिनों चर्चा में है।