मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में बोलेरो कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी अमित कुमार पुत्र मनोज कुमार कुरावली बाजार करके अपनी बाइक से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह महादेवा के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक में बुलेरो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार अमित कुमार घायल हो गए। परिजनों द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।