मैनपुरी: ओछा थाना क्षेत्र के ज्योति रोड पर दो बाइकों की भिड़त में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा थाना क्षेत्र के ज्योति निवासी प्रमोद कुमार पुत्र बाबूराम दावत खाकर अपने घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह ज्योति रोड पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।