मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र के नगला कलू के पास पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बृहस्पतिवार को कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला कलू के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार प्रिंस कुमार पुत्र बारेलाल और शिवम कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।