सुनेल: कृषि उपज मंडी सुनेल में व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं तो होगा आंदोलन, डीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सुनेल कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में व्यवस्थाएं सुधारने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे व्यापार संघ व भारतीय किसान संघ ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया है कि गत 12 सितंबर से मंडी संचालक को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।लेकिन व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रही है। 7 दिनों के अंदर व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।