महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गिरगांव में पुरानी दुश्मनी के चलते गोलीबारी हो गई. इस मामले में डालचंद गुर्जर नामक युवक सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. पता चला है कि डालचंद गुर्जर का गिरगांव के ही अपने सजातीय लोगों केशव सिंह गुर्जर रामसेवक गुर्जर से विवाद हुआ था