ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में सूने घर से लाखों के गहने, नकदी और मोबाइल की चोरी
ग्वालियर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े महज 30 मिनट में सूने घर को निशाना बना लिया गया। ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित लोहार मोहल्ला में चोर कुंडी खोलकर घर में घुसे और लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने, नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच हुई, जबकि मुकदमा मंगलवार सुबह 10 बजे दर्ज किया गया।