मुगलसराय: मुगलसराय सतपोखरी में पुलिस ने छापेमारी की, संदिग्ध गोमांस के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
मुगलसराय क्षेत्र के सतपोखरी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक किराये की दुकान में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। रविवार दोपहर 03 बजे पुलिस के अनुसार मौके से 70.760 किलोग्राम संदिग्ध मांस, मांस काटने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पशु चिकित्साधिकारी ने प्रथम दृष्टया इसे गोमांस बताया है, जबकि अंतिम पुष्टि के लिए नमूना जांच हेतु लैब भेजा गया है।