बहराइच: बहराइच जिले में डीएम ने पीसीएस प्री परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
जिले में लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को दो पालियों में आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से डीएम मोनिका रानी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।