बहराइच: जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसपी के साथ जिला कारागार का किया निरीक्षण
जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने डीएम मोनिका रानी, एसपी, सीजेएम व अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कारागार के निरीक्षण के दौरान पाकशाला सहित विभिन्न बैरकों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित को दिए निर्देश।