बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास कार की ट्रैक्टर ट्राली से हुई टक्कर, हादसे में कार चालक घायल हुआ
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-लखनऊ रोड पर टिकोरा मोड़ के पास कार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए कार चालक को अस्पताल भेजा है। जहां उसका इलाज जारी है। जिसकी जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक के द्वारा बताया गया कि सड़क हादसे की जानकारी हुई थी, जांच की जा रही है।