बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया की टीम ने बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर अतरसेवा निवासी रवि कश्यप को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर चोरी के दो लैपटाप, माउस आदि सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी पर जरवल और दरगाह थाना में पहले से ही दो केस दर्ज है।