बालाघाट: बालाघाट में पहली बार सजी इंटरनेशनल शतरंज की बिसात, दिल्ली के श्रीराम झा बने चैंपियन
जिले में पहली बार आयोजित हुई इंटरनेशनल शतरंज प्रतियोगिता ने शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। सतपुड़ा इंजीनियरिंग एंड पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का समापन 10 मई की देर रात उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें जिले सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेश से आए करीब डेढ़ सौ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किय