पीलीभीत: जगतपुर में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का अपमान, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पीलीभीत सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो को एडिट कर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पोस्ट वायरल होते ही क्षेत्र में नाराजगी फैल गई और लोगों ने इसे राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताया। एक जागरूक नागरिक ने आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया वायरल किया।