रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई, एडीएम ने दिए निर्देश
सोनभद्र में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तृत समीक्षा की गई,बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने की,उन्होंने रॉबर्ट्सगंज रेलवे ओवरब्रिज पर बारिश का पानी सड़क पर गिरने की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए,साथ ही सड़कों के किनारे बने गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने को कहा