भरनो: नवाटोली नहर पुल के पास अनियंत्रित बोलेरो स्कूटी से टकराई, स्कॉर्पियो पलटी
Bharno, Gumla | Dec 28, 2024 भरनो थाना क्षेत्र के नवाटोली नहर पुल के समीप शुक्रवार की रात को बोलेरो ने स्कूटी सवार और एक स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मारकर बोलेरो सड़क पर ही पलट गया।इस दुर्घटना में स्कूटी सवार डुमरी थाना क्षेत्र के आकासी पतरीटोली निवासी पॉल तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गया।साथ ही उसका स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।जबकि बोलेरो में सवार दो युवक बाल बाल बचे।