बहादुरपुर: ओझौल हत्याकांड के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति सामान्य; घायल दरोगा का इलाज जारी
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। इस घटना में 25 वर्षीय सुनील सहनी की लाठी और फरसा से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि बिहार पुलिस के दरोगा मोबिन को गोली लगने से गंभीर चोट आई। घायल दरोगा का इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन तैनात