जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोडिपा में रेवापुर मोड़ से पोडिपा पहुंच मार्ग तथा पोडिपा नाला पर पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। लगभग 5.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रबोध मिंज, विधायक लुण्ड्रा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया।