कांके: मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी
Kanke, Ranchi | Nov 27, 2024 मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बुधवार दोपहर करीब एक बजे तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके मंत्रिमंडल का कल 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह मोरहाबादी मैदान में होना है। वहीं मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।