कासगंज: ढोलना थाना क्षेत्र में मरम्मत के लिए खड़ा सोनालिका ट्रैक्टर चोरी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
ढोलना थाना क्षेत्र के कासगंज-सिकंदराराऊ रोड स्थित सोनू ढाबे के पास से मरम्मत के लिए खड़ा सोनालिका ट्रैक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक रिंकू सिंह निवासी बाबूपुर ने ट्रैक्टर मरम्मत के लिए पोसपाल निवासी मेमड़ी के यहां खड़ा कराया था। सुबह ट्रैक्टर गायब मिलने पर पीआरवी 112 को सूचना दी गई।