लोहरदगा: सिद्धो-कान्हू का संघर्ष आज भी समाज को प्रेरित करता है: मोजम्मिल अहमद, जिलाध्यक्ष, झामुमो
लोहरदगा झामुमो जिला समिति के तत्वावधान में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जिला पार्टी कार्यालय में आजादी की पहली लड़ाई हूल क्रांति के प्रणेता अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा गुलदस्ता भेंट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।