यमुनानगर में आज अभिभावकों एवं समाजसेवियों द्वारा निजी विद्यालयों की कथित मनमानी के विरोध में अर्धनग्न होकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया तथा शिक्षा विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर द्वारा जांच में 35 निजी विद्यालयों को पुस्तकों के नाम पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बावजूद आज तक किसी भी विद्यालय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन विद्यालयों ने अभिभावकों को विशेष दुकानों से पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर किया और शिक्षा के नाम पर आर्थिक शोषण किया।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में भी कई शिकायतें दी गईं, लेकिन दोषी विद्यालयों के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
Ambala, Ambala | Jul 13, 2026