यमुनानगर, 13 जुलाई: इनर व्हील क्लब जगाधरी यमुनानगर ने डी.एन. स्कूल, मॉडल टाउन में POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्सेज) अधिनियम पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर रंजन शर्मा, लीगल-कम-प्रोबेशन ऑफिसर, जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), यमुनानगर ने बच्चों को बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा POCSO अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्षा रागिनी विनायक, वरिष्ठ सदस्य शशि गुप्ता जी, रानी भट्ठी जी एवं अन्य क्लब सदस्यों ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी गलत व्यवहार के विरुद्ध निडर होकर आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया।
क्लब की ओर से मुख्य वक्ता रंजन शर्मा को सम्मान स्वरूप एक प्लांटर भेंट किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा POCSO अधिनियम के प्रति जागरूक बनाना और सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण का संदेश देना था।
#पोस्को
#यमुनानगर
Ambala, Ambala | Jul 13, 2026