Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

हरदोई शहर के पिहानी चुंगी क्षेत्र में शनिवार को बीच बाजार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने ई-रिक्शा में सवार युवक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ई-रिक्शा में सफर कर रही थी, जबकि युवक उसके सामने बैठा था। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और उसने युवती से अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद युवती ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

MORE NEWS

NEET रिजल्ट पर फिर बवाल: कानपुर की छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, 540 से घटकर 167 हुए अंक!
.
#दिल्ली/कानपुर। NEET-UG परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर रिजल्ट में गंभीर तकनीकी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि आधिकारिक पोर्टल पर उनके अंक पहले 540 दिखे, लेकिन करीब दो घंटे बाद वही स्कोर घटकर 167 हो गया। इस मामले ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

आर्या सिंह, जो कानपुर के पनकी क्षेत्र की निवासी हैं, का कहना है कि उन्होंने एनटीए की आधिकारिक आंसर-की से अपनी OMR शीट का मिलान किया था, जिसके अनुसार उनके 609 अंक बनने चाहिए थे। उनका आरोप है कि OMR शीट अपलोड होने के दौरान सवालों के क्रम में गड़बड़ी थी और आपत्ति दर्ज कराने के बाद अपलोड की गई संशोधित OMR शीट का सीरियल नंबर भी बदल गया।

इस कथित तकनीकी गड़बड़ी के विरोध में आर्या अपने पूर्व सैनिक पिता राकेश सिंह के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन में शामिल हुई हैं। छात्रा का दावा है कि उनके पास स्क्रीनशॉट, टाइमस्टैम्प और चैलेंज सबमिशन सहित सभी दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और NTA के अधिकारियों को ईमेल भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे अदालत का रुख करेंगी।

वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि OMR शीट और स्कोरकार्ड में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है तथा छात्रा का वास्तविक स्कोर 167 ही है। फिलहाल यह मामला छात्रा और उसके परिवार के आरोपों तथा NTA के आधिकारिक खंडन के बीच है। यदि जांच या न्यायालय की कोई प्रक्रिया चलती है, तो उसके निष्कर्ष ही मामले की स्थिति स्पष्ट करेंगे।
#TheTelecast

NEET रिजल्ट पर फिर बवाल: कानपुर की छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, 540 से घटकर 167 हुए अंक! . #दिल्ली/कानपुर। NEET-UG परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर रिजल्ट में गंभीर तकनीकी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि आधिकारिक पोर्टल पर उनके अंक पहले 540 दिखे, लेकिन करीब दो घंटे बाद वही स्कोर घटकर 167 हो गया। इस मामले ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। आर्या सिंह, जो कानपुर के पनकी क्षेत्र की निवासी हैं, का कहना है कि उन्होंने एनटीए की आधिकारिक आंसर-की से अपनी OMR शीट का मिलान किया था, जिसके अनुसार उनके 609 अंक बनने चाहिए थे। उनका आरोप है कि OMR शीट अपलोड होने के दौरान सवालों के क्रम में गड़बड़ी थी और आपत्ति दर्ज कराने के बाद अपलोड की गई संशोधित OMR शीट का सीरियल नंबर भी बदल गया। इस कथित तकनीकी गड़बड़ी के विरोध में आर्या अपने पूर्व सैनिक पिता राकेश सिंह के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन में शामिल हुई हैं। छात्रा का दावा है कि उनके पास स्क्रीनशॉट, टाइमस्टैम्प और चैलेंज सबमिशन सहित सभी दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और NTA के अधिकारियों को ईमेल भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे अदालत का रुख करेंगी। वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि OMR शीट और स्कोरकार्ड में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है तथा छात्रा का वास्तविक स्कोर 167 ही है। फिलहाल यह मामला छात्रा और उसके परिवार के आरोपों तथा NTA के आधिकारिक खंडन के बीच है। यदि जांच या न्यायालय की कोई प्रक्रिया चलती है, तो उसके निष्कर्ष ही मामले की स्थिति स्पष्ट करेंगे। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

गोंडा : अवैध नशीली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

1.13 करोड़ की नकली नशीली दवाएं सीज 3 दिन चली छापेमारी में हुआ खुलासा 3 अवैध गोदामों में मिली नकली दवाएं एक आरोपी शिवम कसौधन गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमन कसौधन फरार, तलाश जारी 19 दवाओं के नमूने जांच को लैब भेजे गए बिना लाइसेंस संचालित तीनों गोदाम सीज NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत FIR दर्ज
नारकोटिक्स विभाग की 6 टीमों की संयुक्त कार्रवाई।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज

गोंडा : अवैध नशीली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई 1.13 करोड़ की नकली नशीली दवाएं सीज 3 दिन चली छापेमारी में हुआ खुलासा 3 अवैध गोदामों में मिली नकली दवाएं एक आरोपी शिवम कसौधन गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमन कसौधन फरार, तलाश जारी 19 दवाओं के नमूने जांच को लैब भेजे गए बिना लाइसेंस संचालित तीनों गोदाम सीज NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत FIR दर्ज नारकोटिक्स विभाग की 6 टीमों की संयुक्त कार्रवाई। #रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

हरदोई बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी सत्यदेव पुत्र लक्ष्मीनारायण ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान चुनाव की राजनीतिक रंजिश के चलते विरोधी पक्ष द्वारा उनके एवं उनके परिवार के खिलाफ लगातार झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2025 में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद राजनीतिक दबाव बनाकर उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद भी विरोधी पक्ष लगातार नए-नए मुकदमे दर्ज कराकर परिवार को परेशान कर रहा है शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने ग्रामवासियों के शपथ पत्रों के साथ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि विरोधी पक्ष उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता देवेन्द्र सिंह

झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग हरदोई बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी सत्यदेव पुत्र लक्ष्मीनारायण ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान चुनाव की राजनीतिक रंजिश के चलते विरोधी पक्ष द्वारा उनके एवं उनके परिवार के खिलाफ लगातार झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2025 में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद राजनीतिक दबाव बनाकर उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद भी विरोधी पक्ष लगातार नए-नए मुकदमे दर्ज कराकर परिवार को परेशान कर रहा है शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने ग्रामवासियों के शपथ पत्रों के साथ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि विरोधी पक्ष उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता देवेन्द्र सिंह

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

ब्रेकिंग प्रतापगढ़: नदी किनारे गए तीन युवकों के नदी में डूबने की दुखद खबर आ रही है..

अचलपुर   के निवासी हैं तीनों लड़के..

नदी के उस पार मछली मार रहे युवकों ने मचाया हल्ला गोहार..

परिजनों और पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी सूचना।

डूबने वाले लड़कों में अमित कुमार सोनी (17) कृष्णकुमार सोनी (13) अनुराग कुमार सोनी (14)  हैं.

मौके पर  पहुंचे सीओ सिटी नगर कोतवाल..

नगर कोतवाली के जेल चौकी क्षेत्र अंतर्गत खीरीबीर घाट के पास हुई है यह घटना..🥲🥲

ब्रेकिंग प्रतापगढ़: नदी किनारे गए तीन युवकों के नदी में डूबने की दुखद खबर आ रही है.. अचलपुर के निवासी हैं तीनों लड़के.. नदी के उस पार मछली मार रहे युवकों ने मचाया हल्ला गोहार.. परिजनों और पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी सूचना। डूबने वाले लड़कों में अमित कुमार सोनी (17) कृष्णकुमार सोनी (13) अनुराग कुमार सोनी (14) हैं. मौके पर पहुंचे सीओ सिटी नगर कोतवाल.. नगर कोतवाली के जेल चौकी क्षेत्र अंतर्गत खीरीबीर घाट के पास हुई है यह घटना..🥲🥲

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

मनपसंद शादी बनी मुसीबत गांव छोड़कर किराए के मकान में रहना पड़ रहा है लव मैरिज के बाद दंपती ने छोड़ा गांव, सुरक्षा की गुहार लेकर एसपी, डीएम, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंची फरियाद

शाहजहांपुर अपनी पसंद से विवाह करने वाले एक बालिग दंपती ने सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर प्रशासन के सामने गुहार लगाई है। वार्ड नंबर 15 मोहल्ला पाल बस्ती निगोही थाना क्षेत्र के रहने वाले रामानंद और अर्चना देवी का आरोप है कि नवंबर 2025 में मंदिर में विवाह करने के बाद में कोर्ट मैरिज कराने के बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कार्रवाई न होने से परेशान दंपती ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी शिकायत भेज दी है न्याय की गुहार लगाई गांव में रहने दें ने की मांग,,,

मनपसंद शादी बनी मुसीबत गांव छोड़कर किराए के मकान में रहना पड़ रहा है लव मैरिज के बाद दंपती ने छोड़ा गांव, सुरक्षा की गुहार लेकर एसपी, डीएम, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंची फरियाद शाहजहांपुर अपनी पसंद से विवाह करने वाले एक बालिग दंपती ने सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर प्रशासन के सामने गुहार लगाई है। वार्ड नंबर 15 मोहल्ला पाल बस्ती निगोही थाना क्षेत्र के रहने वाले रामानंद और अर्चना देवी का आरोप है कि नवंबर 2025 में मंदिर में विवाह करने के बाद में कोर्ट मैरिज कराने के बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कार्रवाई न होने से परेशान दंपती ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी शिकायत भेज दी है न्याय की गुहार लगाई गांव में रहने दें ने की मांग,,,

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

हरदोई शहर के पिहानी चुंगी क्षेत्र में शनिवार को बीच बाजार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने ई-रिक्शा में सवार युवक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ई-रिक्शा में सफर कर रही थी, जबकि युवक उसके सामने बैठा था। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और उसने युवती से अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद युवती ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - Hardoi News