Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग हरदोई बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी सत्यदेव पुत्र लक्ष्मीनारायण ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान चुनाव की राजनीतिक रंजिश के चलते विरोधी पक्ष द्वारा उनके एवं उनके परिवार के खिलाफ लगातार झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2025 में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद राजनीतिक दबाव बनाकर उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद भी विरोधी पक्ष लगातार नए-नए मुकदमे दर्ज कराकर परिवार को परेशान कर रहा है शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने ग्रामवासियों के शपथ पत्रों के साथ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि विरोधी पक्ष उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता देवेन्द्र सिंह

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026
झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग हरदोई बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी सत्यदेव पुत्र लक्ष्मीनारायण ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान चुनाव की राजनीतिक रंजिश के चलते विरोधी पक्ष द्वारा उनके एवं उनके परिवार के खिलाफ लगातार झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2025 में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद राजनीतिक दबाव बनाकर उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद भी विरोधी पक्ष लगातार नए-नए मुकदमे दर्ज कराकर परिवार को परेशान कर रहा है शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने ग्रामवासियों के शपथ पत्रों के साथ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि विरोधी पक्ष उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता देवेन्द्र सिंह - Hardoi News