अल्बर्ट एक्का (जारी): परमबीर अल्बर्ट एक्का पेट्रोल पंप जारी में डीजल-पेट्रोल के लिए लगी लंबी कतार, घंटों इंतजार के बाद मिला तेल
परमबीर अल्बर्ट एक्का पेट्रोल पम्प जारी में शनिवार की सुबह डीजल और पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई। जिससे पम्प परिसर में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बाइक कार और अन्य वाहनों के चालक घंटों इंतजार करने के बाद तेल ले सके। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जारी थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंची।